खेल

टेनपिन बॉलिंग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेंगे अभिज्ञान पटेल

बैंगलोर में आयोजित होगी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप
अभिज्ञान पटेल ने स्टेट चैम्पियनशिप में किया था शानदार प्रदर्शन, अब राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में करेंगे कमाल

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। मध्यप्रदेश टेनपिन बॉलिंग एसोसिएशन के सचिव अंकुर बजाज ने घोषणा की है कि इस चैम्पियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी- अंकुर बजाज, उत्कर्ष श्रीवास्तव, चैतन्य शिंगणे, अभिज्ञान पटेल, मोहित अग्रवाल, कुसे, अरुणिता गजभिए और कीर्ति वर्मा इस वर्ष अक्टूबर में बैंगलोर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह उभरती प्रतिभाओं के साथ अनुभवी दिग्गजों का कॉम्बिनेशन है जो राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
ज्ञात हो कि अभिज्ञान पटेल ने इसी वर्ष मई में राज्यस्तरीय चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ सफलता हासिल की थी। उनके प्रदर्शन और खेल कौशल के आधार पर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है। इस चैम्पियनशिप के लिए चयन होने पर अभिज्ञान के शुभचिंतकों और वरिष्ठ लोगों ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं हैं।

Related Articles

Back to top button