सिविल अस्पताल में हुई खंड समीक्षा की बैठक, CMHO ने देखी विभिन्न कार्यों की बारीकी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल में शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक विजय पाण्डे सहित खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्शिया खान की उपस्थिति में विकास खंड की बैठक के साथ सिविल अस्पताल में विभिन्न कार्यों को पूरा करने एवम् चिकित्सा संबंधी जानकारी अभी को अवगत कराई गई। इस दौरान कार्यरत समस्त सीएचओ, एएनएम ,सेक्टर सुपरवाइजर के साथ सभी मैदानी स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारीयो की मासिक सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में विजय पांडे के द्वारा एचएमआईएस के साथ अनमोल पोर्टल की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही सीबीएमओ द्वारा एनसीडी, परिवार कल्याण, टीकाकरण कार्यक्रम की ऑनलाइन समीक्षा भी की गई। वही चल रहे दस्तक पोर्टल और मौसमी बीमारी में सक्रिय होकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
खंड स्तरीय बैठक में बीपीएम श्वेता कोस्टा, बीसीएम वीरेन्द्र मेहरा, ब्लॉक डाटा एंट्री ऑपरेटर अश्वनी मिश्रा, मनोज गुप्ता, अजय नारायण मिश्रा, एमपी चतुर्वेदी, विनोद कोरी, सुरेंद्र सिंह, दीपशिखा, प्रशांत साहू, अरुण दाहिया का सराहनीय योगदान रहा।



