पर्यावरणमध्य प्रदेश

लगातार हो रही बरसात से गौरझामर मे जगह जगह फैली गन्दगी से उठ रही है दुर्गंध

लोगो को सास लेना हुआ मुश्किल
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । कचरो के जगहजगह लगे ढेरो से इस समय भारी दुर्गन्ध फैलने की शिकायत मिल रही है इससे गम्भीर बीमारी फैलने का खतरा भी बढ गया है बता दे की नगर मे स्वच्छता पर ध्यान नही दिया जा रहा हैं लोगो का कहना है की नगर के वार्डो मे बने नाडेप कचरा घरो मे जमा कचरे की नियमित सफाई नही होने से इनमे कचरे के ढेर लगते जा रहे है बरसात का पानी निरंतर गिरने से इनसे असहनीय बदबू चारोओर फैल रही है दुर्गंध से लोगो का जीना मुहाल हो गया है इससे बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ गया है बढती गन्दगी के कारण मच्छरो की भरमार से मलेरिया का प्रकोप भी संक्रामक होता जा रहा है लोगो का कहना है कचरे की सफाई व कचरे से उठने वाली दुर्गंध को रोकने के कारगर उपाय शीघ्र किये जावे जिससे आसपास के रहने वाले लोग चैन से रह सके।

Related Articles

Back to top button