मध्य प्रदेश
कलेक्टर अरविंद दुबे ने गौहरगंज क्षेत्र में गौशालाओं का किया औचक निरीक्षण
गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा पानी के पुख्ता इंतजाम कराए जाएं
रायसेन । कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा आज गोहरगंज क्षेत्र में गौशालाओं का किया निरीक्षण । इस दौरान उन्होंने गौशालाओं में पशुओं की संख्या, उनके चारे–पानी की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया। साथ ही बारिश के मौसम के दृष्टिगत पशुओं में होने वाले रोगों से बचाव के लिए टीका लगवाने तथा उपचार संबंधी निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर अरविन्द दुबे द्वारा चिकलोद क्षेत्र में प्रस्तावित गौ अभ्यारण के लिए उपलब्ध भूमि का भी जायजा किया गया। गौ अभ्यारण्य में गौ सेवा की जाएगी।



