टेक्नोलॉजीमध्य प्रदेश
चलती हुई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक लगी भीषण आग

स्कूटी चालक युवक ने कूद कर बचाई अपनी जान
सिलवानी । रायसेन जिले के सिलवानी में शनिवार को चलती हुई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक लगी भीषण आग, स्कूटी चालक युवक ने कूद कर बचाई अपनी जान
सिलवानी सियरमऊ रोड रमपुरा पुलिया के पास की घटना।
पेट्रोल पंप के पास एक चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई।
गनीमत रही कि चालक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई।
आग लगने की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पानी डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया।
आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
इस घटना ने इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।



