श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं संपन्न

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । सीएम राईज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदिया में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों के साथ साथ श्री सत्यसाईं पब्लिक स्कूल एवं गोल्डन पब्लिक स्कूल एवं रॉयल पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एनके कचेर, मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, विशिष्ठ अतिथि
फिरोजा खानम सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सत्यसाईं पब्लिक स्कूल की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं, मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों द्वारा हिस्सा लिया गया जिसमें कक्षा 12वीं ने पहला स्थान, कक्षा 11वीं ने दूसरा स्थान एवं कक्षा 10वीं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में संजय अग्रवाल फिरोजा खानम एवं अशोकसिंह के निर्णय द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय परिवार एवं एनसीसी कैडेट्स के द्वारा कार्यक्रम में सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।



