क्राइम

वन विभाग की कार्यवाही, 27 हजार मूल्य की 13 नग सागौन जप्त

सिलवानी । वन विभाग सिलवानी पूर्व वन परिक्षेत्र के वन रक्षक ने मुखबिर की सूचना पर अवैध सागौन के 13 नग जप्त करने में सफलता प्राप्त की। उक्त वनोपज का बाजार मूल्य 27 हजार में बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को रात्रि लगभग 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि वन विभाग सिलवानी पूर्व अंतर्गत बीट बेगवा में सागोन की अवैध कटाई हो रही है, जिस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी आदर्श मिश्रा के निर्देशन में ऋषि गुप्ता वनरक्षक एवं अन्य वन स्टाफ द्वारा मौक़े पर पहुंच कर कार्यवाही की गई। मौक़े पर सागोन के 10 नग 0.663 घनमीटर जप्त किया गया। तथा 26 अगस्त 2024 प्रातः 9 बजे बीट बेंगवा के चिचोली ग्राम में वनरक्षक द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि बेगवा स्थित फर्नीचर मार्ट पर उक्त वनोपज सप्लाई होनी थी, इसके उपरांत बेगवा फर्नीचर मार्ट पहुंच कर वहा जाँच की गई, जाँच के दौरान 3 नग अवैध सागोन वनोपज मिली, जिसको जप्त कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button