प्रधानमंत्री के मूल मंत्र ‘ स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत ‘ को लेकर कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विशेष पहल सहित स्वच्छता संवाद, स्वच्छता रैली एवं मोहल्ला सभा सहित अन्य गतिविधियों को लेकर एक दिवसीय सेमिनार के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री के मूल मंत्र ‘ स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत ‘ को लेकर आयोजित किए गए ।
इस अवसर पर विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी,
तहसीलदार एसआर देशमुख, नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह राजपूत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा, नपा उपयंत्री अभिषेक मालवीय सहित सभी पार्षदगण और प्रशासनिक एवं अन्य विभागों के अधिकारी विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों तथा कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा स्वच्छता की शपथ भी ली गई। इस अवसर पर नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 जन सेवकों का सम्मान किया गया नगर पालिका के कर्मचारियों को पी किट का वितरण एवं बहू उपकरण दिए गए ताकि साफ सफाई के दौरान सफाई कर्मी बीमार ना पड़े इसके बाद जन सहयोग से सफाई अभियान किए जाने का श्रीगणेश किया गया । कार्यक्रम के पूर्व सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, महर्षि कान्वेंट स्कूल, शासकीय सीएम राइज उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छता रैली निकालकर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के संदेश का उद्घोष किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कृष्णकांत शर्मा द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में अधिक से अधिक जनभागी से सफाई करने की अपील के साथ आवाहन किया कि नगर पालिका को देश में स्वच्छता का प्रथम अवार्ड दिलाए जाने के लिए कृत संकल्प ले। कार्यक्रम में आज नवाचार के तौर पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों का स्वागत पुष्प मालाओं के स्थान पर एक-एक पौधा भेंट करके उनका स्वागत किया गया ओर एक पौधा माँ के नाम पर स्कूल प्रांगण में ही रोपित कराया गया । आभार प्रदर्शन एम्बेसडर प्रदीप सोनी शून्य ने किया।



