मध्य प्रदेश

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस

सिलवानी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिविल अस्पताल परिसर में फल वितरण किए।
इस अवसर पर जन भागीदारी अध्यक्ष श्याम साहू ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा को गरीब कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर विकास की दिशा से जोड़ा है।
पीएम मोदी के 74 वें जन्म दिवस को नगर में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है।
इस अवसर जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, जगदीश साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज, राजेश कुशवाह तहसील अध्यक्ष कुशवाहा समाज, रघुवीर प्रसाद साहू नगर अध्यक्ष साहू समाज, समाजसेवी हरी सेवक साहू, सीताराम साहू, संदीप शर्मा, अजमेर यादव, जीतू पाल, परसोत्तम सोनी, प्रमोद ठाकुर, नरेश साहू, निर्मला साहू, मोहन साहू सहित स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर एचएन मांडरे एवं आशीष साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button