धार्मिक
धूमधाम से किया गणेश प्रतिमाओ का विसर्जन, निकला चल समारोह

रिपोर्टर : अबरार अहमद
बम्होरी। कस्बा बम्होरी में दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर सभी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया, हिंदू उत्सव समिति व व्यापारी संघ व कस्बा वासियों के सहयोग से अखाड़े, डोल ताशे के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। झिलमिलाती झांकियां सजाई गई, श्रद्धालुओ ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
सरपंच रेशम राजू बघेल और सचिव रेवाराम शिल्पी ने नगर की सफाई और विसर्जन के लिए गजंदा नदी पर लाइट और सफाई की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की । इसके प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी बम्होरी व पुलिस बल व ग्राम चौकीदारों, ग्राम पंचायत के कर्मचारियों द्वारा व कस्बे में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिससे सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को बेहतर किया गया है।


