मध्य प्रदेश

शैलेंद्र कुमार ओझा बने नगर पालिका परिषद सिहोरा में नए CMO, पदभार ग्रहण

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले की सिहोरा नगर पालिका परिषद में नवागत मुख्य नगर पालिका अधिकारी शैलेंद्र कुमार ओझा ने गुरुवार को पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने सबसे पहले नगर पालिका परिषद सिहोरा के सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
उन्होंने सबसे पहले नगर पालिका परिषद राजस्व विभाग द्वारा कर टैक्स वसूली को लेकर चर्चा की। साथ ही इनके द्वारा विभाग में अन्य कार्यरत कर्मचारियों से विभिन्न बातों पर ध्यान केंद्रित भी कराया गया। बता दें कि सिहोरा नगर पालिका परिषद में विगत कुछ माह से अतिरिक्त प्रभार पर कार्य कर रही पाटन सीएमओ जयश्री चौहान को दो दिन के कार्यभार संभालने का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। और उनके न रहने से अन्य कार्य समय से पूरे न होने से वर्क लोड बढ़ता जा रहा था। सीएमओ के न रहने से कर्मचारी मनमर्जी के साथ कार्य कर रहे थे। देखा जाए तो 16 अक्टूबर को नगरीय निकाय विकास भवन भोपाल द्वारा पत्र क्रमांक- 3696/2211495/2024/18- 1 के मुख्य नगर पालिका अधिकारियो के तबादला आदेश जारी किए गए थे। इस आदेश जारी होने के बाद नगर पालिका बिरसिंहपुर ज़िला सतना से नगर पालिका परिषद सिहोरा जिला जबलपुर में पदस्थ किया गया। जिन्होंने आदेश का पालन करते हुए पदभार ग्रहण किया और नगर पालिका परिषद की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द राजस्व विभाग की बकाया राशि वसूली में सुधार लाए।

Related Articles

Back to top button