मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस की फायर ब्रांड राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती, कांग्रेस कमेटी की महासचिव भी नियुक्त

अब मध्य प्रदेश में भी साधना भारती की संघर्षशील ऊर्जाशक्ति का सद्पयोग करेगी कांग्रेस
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
दमोह । दीपावली के शुभ अवसर पर बुंदेलखंड की बेटी और बालाघाट की बहू,कांग्रेस की फायरब्रांड राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती को कांग्रेस ने एक और नव दायित्व सौंपते हुए उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है, अब कांग्रेस पूरी तरह मध्य प्रदेश में भी साधना भारती की संघर्षशील ऊर्जाशक्ति का सद्पयोग करना चाहती है।उल्लेखनीय है कि भारतीय ओबीसी महासभा की मुख्य संयोजक और कांग्रेस की फायरब्रांड राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती मात्र ढाई वर्ष की उम्र से लेकर आज तक पिछले लगभग सत्ताइस वर्षों में आध्यात्मिक, सामाजिक और राजनैतिक मंचों से हजारों जनसभाएं और रैलियां संबोधित कर चुकीं हैं, कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली में प्रेस वार्ता के माध्यम से तीन अप्रैल 2004 को मात्र दस वर्ष की आयु में साधना भारती को कांग्रेस के इतिहास और वर्तमान की सबसे कम उम्र की प्रथम राष्ट्रीय स्टार प्रचारक घोषित किया गया था, साधना भारती ने बतौर फायरब्रांड स्टार प्रचारक सर्व प्रथम रायबरेली और अमेठी के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया था, तब से लेकर आज तक साधना भारती जी का गांधी परिवार से अटूट आत्मीय रिश्ता बना हुआ है।
17 जून 2020 को कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी की विशेष आत्मीय सहमति से साधना भारती को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के इतिहास और वर्तमान की भी सबसे कम उम्र की प्रथम राष्ट्रीय प्रवक्ता भी घोषित किया गया था, तब से लेकर आज तक बतौर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती अपने दायित्व की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहीं हैं, और आगे भी अपने सभी दायित्वों की जिम्मेदारी बखूबी निभाती रहेंगी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ-साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव भी नियुक्त किए जाने पर साधना भारती को उनके सैकड़ों समर्थकों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Back to top button