मध्य प्रदेश

क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने दयोदय गौशाला गौरझामर में की गोवर्धन पूजा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । देवरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने गौशाला पहुंच कर गोवर्धन पूजा की । इस अवसर पर उनके साथ बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।।दीपावली महोत्सव के पुनीत पावन पर्व पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमो की श्रृंखला मे देवरी विधान सभा क्षेत्र की प्रमुख दयोदय गौशाला मे पहुंचकर गौशाला की व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा गौ माताओ के सानिध्य मे बैठकर परम आंनद की अनुभूति प्राप्त की। मातृत्व के इसी पावन दुर्लभ क्षणो की बेला में बृजबिहारी पटेरिया ने गोवर्धन पूजन किया। उल्लेखनीय है की देवरी विधानसभा के गौरझामर में संचालित आचार्यश्री विद्यासागर दयोदय गौशाला प्रांगण में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गोवर्धन पूजन का आयोजन हुआ जिसमें प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने पहुंच कर गोवर्धन पूजन एवं गोपूजन संपन्न किया आप सबको ज्ञात है विगत 6 वर्षों से सागर जिले की यह गौशाला अनेक प्रकार के गोपालन एवं गौसेवा से जुड़े कार्यों के लिए जानी जाती है अपघात गोवंश के रक्षार्थ राष्ट्रीय राजमार्ग में एक्सीडेंट हुए गोवंश के लिए चलाई जा रही हाइड्रोलिक एम्बुलेंस एक्सीडेंट हुए गोवंश की देखरेख के लिए अस्पताल, गोबर खाद, प्राकृतिक खेती, जैसी व्यवस्था लगातार गौशाला में उपलब्ध है पटेरिया जी ने समस्त गौशाला का भ्रमण किया एवं व्यवस्थाएं देखी । आज के इस सुअवसर पर एडीवीओ, पशु चिकित्सक देवरी/गौरझामर, पीडी पाल, जालमसिंह, प्रीतम लोधी मंडल अध्यक्ष, अरुण घुरा, मुन्ना चौधरी, माखन चौधरी, मुट्ठे जैन, प्रवीण चौधरी, गौसेवक अखलेश जैन, ध्रुव पाठक, संदीप जैन लली, बाबू चौधरी, मनोज घुरा, के अलावा बडी संख्या मे समाजजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button