मध्य प्रदेश

गौशाला में गोबर्धन पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

सिलवानी । शनिवार को शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया ब्लॉक सिलवानी में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सिलवानी विभोर नायक, पार्षद प्रदीप कुशवाह, पार्षद प्रतिनिधि मोहन साहू, ग्राम पंचायत उचेरा जमुनिया सरपंच संजय तुमराम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि रमन इमने, पंच भूपेंद्र शर्मा, हितेश मेहरा, रामसेवक राय, सामाजिक कार्यकर्ता धनसिंह राय, कुलदीप शर्मा, प्रदीप कुमार प्रजापति की उपस्थिति में गौपूजन किया गया है इसके उपरांत सभी ने श्री गोबर्धन महाराज का विधिविधान से पूजन-अर्चन किया।
गोबर्धन पूजन में गौशाला के सभी कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण जन भी उपस्थित रहे।
दिवाली से अगले दिन गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। दिवाली की तरह इस त्योहार को भी प्रमुखता से मनाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस त्योहार को आज भी परंपरा के अनुसार मनाया जा रहा है। लोगों ने पशुओं के गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतिरूप बनाया। इस त्योहार की खास बात यह है कि पूरे परिवार के लोगों ने एकत्र होकर गोवर्धन पूजन किया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। खेल-खिलौने और पताशों को पूजा में विशेष रूप से शामिल किया गया। पूजा करते हुए अन्न-धन में वृद्धि और सुख-समृद्धि की कामना की गई।

Related Articles

Back to top button