नगर मे निकली दिग्विजय यात्रा का जगह जगह हुआ स्वागत

ब्यूरो चीफ़ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। गैरतगंज नगर के टेकापार जैन धर्मशाला में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पाठशाला प्रेरक मुनि श्री निर्णय सागर जी महाराज एवं छुल्लक श्री अटल सागर जी महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महामंडल विधान एंव विश्व शांती महायज्ञ विधान अन्तर्गत भरत चक्रवर्ती बने पात्रों की शोभायात्रा दिग्विजय यात्रा के नाम से निकाली गई।
दिग्विजय यात्रा में भरत चक्रवर्ती बने टेकापार निवासी सुभाषचंद्र जैन के निवास से यात्रा प्रारम्भ हुई जिसका का गैरतगंज मुख्य बस स्टेन्ड पर श्री हिन्दू उत्सव समिति द्वारा तिलक लगा कर पुष्पमाला पहनाकर दिग्विजय यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, बजरंग अखाड़ा अध्यक्ष जवाहर चंद्रवंशी, वरिष्ठ व्यापारी सुरेश चंद्र नायक, पूर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉ. एम. एल. ठाकुर, महेंद्र तिवारी, नरेंद्र साहू (पत्रकार), पंकज शर्मा, मनीष शर्मा, रवि यादव, सोन्टी तिवारी, अर्पित पचौली, अम्मू तिवारी, पीयूष श्रीवास्तव, अंकित महाराज, मंकू, गट्टू, कमलेश गुर्जर, ब्रजेश सेन, नितिन, राजू उपस्थित रहे।


