मध्य प्रदेश

मजदूरों से भरी पिकप पलटी, 25 घायल, 7 रैफर

सिलवानी। मंगलवार की सुबह सागर जिले के जैसीनगर से धान की कटाई के लिए मजदूर लेकर आ रही पिकप वाहन सियरमऊ के पास पलट गई, जिससे 25 मजदूर घायल हो गए, जिन्हे एम्बुलेंस से सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया। जिनका डॉक्टरो की टीम ने इलाज किया, वही 7 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया।
प्राप्त जानकारी मंगलवार की महिंद्रा मैक्सिको बिना नंबर की गाड़ी सागर जिले के जैसीनगर के ग्राम जोधपुर से धान की कटाई के लिए मजदूर लेकर सिलवानी आ रही थी कि राजमार्ग 15 सागर सिलवानी के सियरमऊ के अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने वाहन को सीधा कर मजदूरों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस से घायलों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया जहां डॉक्टरो ने इलाज किया।
वाहन में सवार मजदूरों ने बताया कि वाहन में 35 मजदूर सवार थे जो सिलवानी धान काटने आ रहे थे और मंगलवार की सुबह 9 बजे हादसा हो गया।
गुड्डीबाई, राजोबाई, कृष्णाबाई, पूनाबाई, सुनीता, सुमन, शिवनारायण, वीरसिंह, वैशाली, प्रेमबाई, मनका बाई, रेखा, गौरा बाई आदि घायल हुए। इनमें से 7 मजदूरों को गंभीर चोट होने पर जिला चिकित्सालय रायसेन रैफर किया गया है।
सिलवानी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर उक्त वाहन को जप्त कर थाने में खड़ा कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button