मध्य प्रदेश

108 एंबुलेंस में लगी आग, मरीज को छोड़ वापिस लौट रही थी

रायसेन । रायसेन में मंगलवार को 108 एंबुलेंस में आग लग गई, गनीमत रही की एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, पायलट ने एंबुलेंस में मौजूद फायर यंत्र से आग पर काबू पाया मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल की 108 एम्बुलेंस क्रमांक CG 04 NU 5259 जो सोमवार रात मरीज को छोड़ने गई थी। वापस लौटते समय एंबुलेंस खराब हो गई। पायलट ने एंबुलेंस को सागर रोड भगवती गार्डन के सामने पार्क कर दिया था। मंगलवार करीब 11 से 11:30 बजे के बीच जैसा ही पायलट ने एंबुलेंस को स्टार्ट किया तो उसमें आग लग गई।
एंबुलेंस की वायरिंग में धुआं उठने लगा आसपास अफरा-तफरी मच गई। पायलट ने तत्काल एम्बुलेंस में मौजूद फायर यंत्र से आग पर काबू पाया सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।

Related Articles

Back to top button