एसडीएम द्वारा किया ध्वाज स्कूल का औचिक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सौरभ मिश्रा द्वारा एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला ध्वाज का औचिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शाला संचालित पाई गई। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा शाला की प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता का परीक्षण किया। बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक पाए जाने पर समस्त स्टाफ को निर्देशित किया कि बच्चों के साथ और मेहनत करें जिससे कि शैक्षणिक गुणवत्ता में ओर अधिक सुधार किया जा सके। माध्यमिक कक्षाओं में हिन्दी, गणित, समाजिक विज्ञान विषयों के संबंध में बच्चों से प्रश्न पूँछे जिनका अधिकांश छात्रों ने संतोषजनक उत्तर दिया। मध्यान्ह भोजन वितरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता के संबंध में भी बच्चों से जानकारी प्राप्त की। कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्रों से पूछा कि आपमें से कितने बच्चों में नवोदय विद्यालय की परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरा है। शाला में माँ की बगिया का भी अवलोकन किया अवलोकन के दौरान उपस्थित बी आरसीसी अर्जुन सिंह सिसोदिया को भी निर्देश दिए कि आप लोग भी सतत मॉनिटरिंग करें एवं मेरे से संपर्क करते रहें जब भी मेरे पास समय उपलब्ध होगा मैं भी शालाओं का निरीक्षण करूँगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया एवं उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर भी किए।



