बाइक को टूरिस्ट ट्रैवलर ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक रैफर
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । शनिवार की शाम 5 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 45 देवरी थाना क्षेत्र के गोरखपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक को टूरिस्ट ट्रैवलर ने पीछे टक्कर मारी जिससे बाइक ट्राली में जा घुसी, घटना में की मौके पर मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकिशन आदिवासी निवासी ग्राम भौरा थाना तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर एवं दीपू उर्फ़ दीपक आदिवासी पिता रामजी आदिवासी निवासी ग्राम खेरुआ मदनपुर थाना तेंदूखेड़ा अपनी बजाज सीटी 100 क्रमांक MP 49 MQ 4597 देवरी से मदनपुर की ओर जा रहे थे कि टूरिस्ट ट्रैवलर गाड़ी क्रमांक DD 01 V 9743 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक आगे ट्राली में जा घुसी। बताया जाता हैं कि टूरिस्ट ट्रैवलर गाड़ी इंदौर से भेड़ाघाट जा रही थी।
घटना में रामकिशन आदिवासी निवासी ग्राम भौरा थाना तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर की मौके पर ही मौत हो गई वही दीपू उर्फ़ दीपक आदिवासी पिता रामजी आदिवासी निवासी ग्राम खेरुआ मदनपुर थाना तेंदूखेड़ा गंभीर रूप से घायल जिन्हें देवरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में रैफर किया गया।
देवरी पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।



