मध्य प्रदेशराजनीति

किसानों को न्याय दिलाने बड़वारा व मुड़वारा से पहुंचेंगे एक सैकड़ा कार्यकर्ता

पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक व गुमान सिंह ने ली बैठक
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । किसानों को न्याय दिलाने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के नेतृत्व में एवं कटनी जिले से कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान के मार्गदर्शन में 16 दिसंबर को भोपाल में आयोजित विशाल विधानसभा घेराव सफल बनाने मुड़वारा ब्लॉक के प्रभारी पंडित रमाकांत पाठक मुख्य अतिथि में पूर्व विधायक स्वर्गीय सीपपू भाई कार्यालय मिशिन चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई।
पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित रमाकांत पाठक ने कहा भोपाल में आयोजित विधानसभा घेराव में एक सैकड़ा कार्यकर्ता ले जाने का लक्ष्य है ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम जफर ने कहा कार्यकर्ता भोपाल जाने उत्साहित है इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष शहर मुड़वारा राजा जगवानी, देवी दिन गुप्ता सेक्टर अध्यक्ष गुलवारा, राजेश मिश्रा, सेक्टर अध्यक्ष मुकेश पटेल, आशीष नायक, अजय विश्वकर्मा, संदीप यादव, किशन यादव आदि उपस्थित रहे।
इसी प्रकार बड़वारा ब्लॉक के प्रभारी जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर गुमान सिंह की विशेष उपस्थिति में बड़वारा मुख्यालय में बैठक संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद इजराइल, रंजीत सिंह,ओंकार सिंह, शैलेश जायसवाल, जमशेद अंसारी प्रवक्ता जिला कांग्रेस, शिवचरण चौधरी, जीतू गुप्ता, रामकृपाल शर्मा, राजेश सिंह राजपूत, प्रमोद गुप्ता गुड्डू राय, अवध यादव, दीपक कुशवाहा, मोहम्मद इरफान, श्याम बिहारी राय, गगन राजपूत, रमेश साहू, रोशन यादव, संजय रजक, राहुल सिंह सहित सभी साथी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button