कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

प्रचार रथ को किया रवाना, मडिया बांध के 13 ग्रामों में करेगा प्रचार, जिन्हें मिलेगा सिंचाई का लाभ।

केन बेतवा लिंक परियोजना में शामिल है मडिया बांध
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पीएम मोदी 25 दिसंबर को केन-बेतवा लिंक परियोजना के पहले चरण का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना का सपना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा था अब इस सपने के साकार होने का वक्त आ गया है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में सात बांध बनाए जाने हैं।
रायसेन जिले के बेगमगंज से निकली बीना नदी पर बनाया गया मडिया बांध भी शामिल है। मड़िया बांध से रायसेन जिले के बेगमगंज तहसील अंतर्गत 13 ग्रामों को सीधे तौर पर सिंचाई का लाभ मिलेगा जिसकी जानकारी और प्रचार प्रसार के लिए मोदी जी का विजन, यादव जी का मिशन नाम से एक रथ को नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, सरपंच संघ अध्यक्ष भगवान सिंह सोलंकी ने एसडीएम सौरभ मिश्रा, एसडीओ सेमरी अरविंद यादव, इंजीनियर हरिशंकर कोरी की मौजूदगी में रवाना किया है जो लगातार 25 दिसंबर तक क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर केन बेतवा लिंक परियोजना के बारे में जानकारी देंगा।
लाभान्वित होने वाले बेगमगंज तहसील के ग्रामों में बेगमगंज शहर सहित सुमेर, झिरिया व खजुरिया बरामद गढ़ी, कोकलपुर, भुरेरु, कल्याण पुर, बेरखेड़ी बरामद गढ़ी, माला, बर्री खुर्द, विनायकपुर आदि शामिल हैं विशेष रूप से इन ग्रामों में प्रचार प्रसार किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button