25 दिसम्बर 2024 को, कैसे करें तुलसी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री लक्ष्मी
⚜▬▬ஜ✵❀ श्री हरि: ❀✵ஜ▬▬⚜
🌳 25 दिसम्बर 2024 को, कैसे करें तुलसी की पूजा? जानें शुभ मुहूर्त
⭕ HIGHLIGHTS
🔹 सनातन धर्म में तुलसी पूजन दिवस का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है।
🔹 यह दिन पूरी तरह से देवी तुलसी को समर्पित है।
🔹 तुलसी पूजन से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
👉🏼 हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की देवी-देवताओं का स्वरूप माना गया है। तुलसी भी इन पौधों में से एक है। हर साल 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे की विशेष पूजा की जाती है, मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन अगर आप तुलसी की पूजा न कर पाएं तो तुलसी के मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं। आगे जानिए आचार्य श्री गोपी राम से तुलसी पूजा की विधि
⚛️ तुलसी पूजा के शुभ मुहूर्त_
- सुबह 08:29 से 09:48 तक
- सुबह 11:07 से दोपहर 12:27 तक
- दोपहर 03:05 से शाम 04:24 तक
- शाम 04:24 से 05:44 तक
💁🏻 इस विधि से करें पूजा
25 दिसंबर की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और इसके बाद हाथ में जल-चावल लेकर पूजा के लिए संकल्प लें।
शुभ मुहूर्त से पहले पूजा सामग्री एक स्थान पर एकत्रित कर लें। घर में या आस-पास जहां भी तुलसी का पौधा हो वहां पूजा करें।
सबसे पहले हार-फूल चढ़ाएं, फिर शुद्ध घी का दीपक जलाएं। कुंकुम, चावल, गुलाल, रोली अबीर आदि सामग्री चढ़ाएं।
इसके बाद हाथ जोड़कर तुलसी के पौधे को प्रणाम करें और परिक्रमा करते समय नीचे लिखा मंत्र बोलें
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
यः पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।
पूजा के बाद देवी तुलसी को भोग लगाएं और आरती करें। इस तरह तुलसी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
🤷🏻 तुलसी पूजन दिवस 2024 महत्व
शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी माता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। मां लक्ष्मी की कृपा होती है और घर की आर्थिक स्थिति में तेजी से सुधार आता है। धन संबंधी परेशानियों जैसे कर्ज, तंगी, अधिक खर्च आदि से छुटकारा मिलता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
🤷🏻♀️ ऐसे करें माता तुलसी का पूजन
तुलसी पूजन दिवस के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद घर के मंदिर में पूजा करें और घी का दीपक जलाएं. इसके बाद तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें और दिनभर उपवास रखें. फिर शाम को घर के मुख्य द्वार पर रंगोली और स्वास्तिक बनाएं. इसके अलावा मंदिर में भी रंगोली बनाना शुभ होता है. फिर तुलसी के पौधे पर लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं और 16 श्रृंगार अर्पित करें. इसके बाद घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा लगाएं. फिर पूजा के बाद व्रत का पारण करें.
🙇🏻♀️ तुलसी पूजन दिवस के उपाय
तुलसी पूजन दिवस के दिन एक लाल रंग के कपड़े में तुलसी के कुछ पत्ते बांधकर घर के मंदिर में रख दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा घटने लगेगी और सकारात्मकता का संचार होगा। इसके अलावा, बुरी नजर या बुरी शक्तियों का प्रभाव भी कम हो जाएगा।
तुलसी पूजन दिवस के दिन हल्दी की गांठ और तुलसी के कुछ पत्ते घर के बेडरूम की अलमारी में पीले कपड़े या तांबे के बर्तन में रखने से वैवाहिक जीवन का क्लेश दूर होता है। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होते हैं। आपसी प्रेम और तालमेल बढ़ने लग जाता है।
तुलसी पूजन दिवस के दिन तुलसी में दूध चढ़ाने से जहां एक ओर मानसिक शांति प्राप्ति होती है तो वहीं, दूसरी ओर चंद्रमा मजबूत होता है। चंद्रमा के मजबूत होने पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और मानसिक बीमारियों से व्यक्ति को छुटकारा भी मिल सकता है।
तुलसी पूजन दिवस के दिन 5 सुपारी, 7 लौंग, 5 कपूर, 7 पान के पत्ते और 8 तुलसी के पत्ते लेकर एक बर्तन में पीसकर रखें और फिर उस मिश्रण को इस दिन शाम के समय घर में जलाकर इसका धुआं घर में करें। इससे पारिवारिक मतभेद दूर होगा और ग्रह दोष मिटेगा।



