पुलिस कस्टडी में रेप के आरोपी महंत ने पिया जहर, इलाज के दौरान मौत
नाबालिक के रेप आरोप में पुलिस ने किया था गिरफ्तार
शिष्यों, परिजनो ने किया हॉस्पिटल में हंगामा
सिलवानी । रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र का मामला एक साल पहले ग्राम मेंहगवां कला के रामजानकी मंदिर के महंत ने नाबालिक से दुष्कर्म किया था, जिसकी DNA रिपोर्ट आने के बाद आरोपी महंत को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया उसके बाद मंगलवार को महिला थाने की प्रभारी आपला सिंह मौका मुआयना कराने मंगलवार को महंत को लेकर घटनास्थल आश्रम मेंहगवां कला पहुंची थी। जहा टायलेट की बात कहकर महंत अंदर गए और जहरीला पदार्थ खा लिया, इस दौरान तबीयत बिगड़ने पर पुलिस उसे तत्काल सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लेकर पहुंची, यहां प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल रेफर किया, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम पीसी शाक्य, एसडीओपी अनिल कुमार मौर्य, टीआई जेपी त्रिपाठी सहित प्रशासनिक अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और मरणासन्न कथन भी किए गए। और गंभीर अवस्था में 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में इलाज के रैफर किया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचने के पूर्व ही रास्ते में महंत विजयराम दास की मौत हो गई।
घटना के बाद महंत के शिष्य और परिजनों ने महंत पर लगे आरोपों को गलत बताया है।
महंत के शिष्य और परिजनों ने रेप आरोप को गलत बताया
महंत की मौत के बाद जिला अस्पताल में शिष्य भैरव प्रसाद शास्त्री सहित परिजनों ने इस पूरे घटनाक्रम को जमीन से जुड़ा हुआ बताया है। उन्होंने कहा कि मंदिर की 300 एकड़ जमीन है। जिस कारण कुछ लोग उन्हें हटाने का षड्यंत्र रच रहे थे। इसी दौरान महंत को एक नाबालिग के झूठे रेप केस में फसाया गया था। पुलिस ने उन्हें कल शाम 4 बजे गिरफ्तार किया गया था। पूरी रात पुलिस ने उन्हें अपने साथ रखा।
सिलवानी तहसील के मेंहगवां कला आश्रम में महंत विजयदास पर नाबालिक के साथ बलात्कार का मामला दर्ज था जिसकी डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हुई थी।
जिला अस्पताल में में पुलिस बल तैनात हंगामे के आसार बने रहे और जिला चिकित्सालय में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्यूडिशियल जांच कराने के निर्देश दिए है। मृतक आरोपी का अब बुधवार की सुबह जिला अस्पताल के डाक्टरो की पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसकी वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। इस दौरान जिला जज ने जेएमएफसी जज को जांच के लिए नियुक्त किया हैं। जो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करेंगे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे ने कहा कि जनवरी में महंत महेंद्र विजय रामदास के खिलाफ महिला थाने में नाबालिग से रेप की शिकायत की गई थी। इसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई। पुलिस ने करीब दो माह पहले डीएनए टेस्ट कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महंत पर आरोप सिद्ध हो गया। इसके बाद सोमवार को पुलिस ने महंत को गिरफ्तार किया था।



