मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान कार्यक्रम में हुआ संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत हुए शामिल
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में नगर पालिका परिषद द्वारा बस स्टैंड पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान कार्यक्रम पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के मुख्य अतिथि में आयोजित किया जाकर हितग्राहियों को हित लाभ प्रदान किए गए वहीं करीब 25 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 11 में नवनिर्मित नगर के पहले संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर कन्या पूजन के साथ किया गया। सर्वप्रथम स्कूली छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तत्पश्चात मुख्य अतिथि रामपालसिंह का स्वागत नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया।तथा मंचासीन सभी का और पत्रकार बंधुओं का फूल मालाओं से स्वागत सीएमओ कृष्णकांत शर्मा, इंजीनियर अभिषेक मालवीय ने
किया ।
मुख्य अतिथि ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने उपस्थित सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की बात करते हुए बताया की आप सभी इस बात के साक्षी हैं कि पहले बेगमगंज और सिलवानी क्षेत्र के कई इलाकों को काला पानी कहा जाता था लेकिन वर्तमान की तस्वीर देखकर लोग कहते हैं कि विकास हुआ है वहीं नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का भीषण संकट रहता था अब गांव-गांव पानी पहुंचाया जा रहा है बेगमगंज क्षेत्र में पानी का इतना स्टॉक है कि दो-तीन तहसीलों को भेजा जा सकता है। किसानों के लिए पर्याप्त सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। उन्होंने नाम लिए बिना कटाक्ष किया कि क्षेत्र में जिन विद्युत सब स्टेशन और विकास कार्यों को मैंने स्वीकृत कराया उसे अपना बताकर श्रेय लेने प्रयास किया जा रहा है। इस बात को जनता भली भांति समझ रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में जनहित कार्य कर रही है यदि उन्हें गिनाया जाए तो सुबह से शाम हो जाएगी, जनता की सच्ची सेवा का भाव यदि किसी में है तो वह भारतीय जनता पार्टी है उन्होंने नवागत अध्यक्ष अजय सिंह जाट का परिचय भी मंच से कराया लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर स्वागत किया।
शासन की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी अशोक शर्मा ने उपलब्ध कराई कार्यक्रम को भाजपा जिला मंत्री कमल सिंह साहू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button