मध्य प्रदेश
बरकोटी के तालाब मे डूबने से एक व्यक्ति की असामयिक मौत
दोपहर मे तैरता मिला शव बरामद
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बरकौटी के जलाशय मे गुरुवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला है जिसकी पहचान जयसिह लोधी पिता टन्टू लोधी उम्र 40 वर्ष निवासी बरकोटी के रुप मे होने पर इसकी सूचना तत्काल मृतक के भतीजे कुंवर सिह लोधी व्दारा संबंधित थाना गौरझामर मे दी है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम हुए भेज दिया है बताया जाता है की मृतक नशे का आदी था।



