संस्कारधानी मे 12 जनवरी को होगा परिचय सम्मेलन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । महाकौशल जबलपुर संस्कारधानी में चौरसिया समाज जबलपुर के पावन सहयोग से आगामी 12 जनवरी रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय युवक युवती परिचय सम्मेलन का विशाल आयोजन अग्रवाल बारात घर शीतलपुरी उखडी रोड बल्देवबाग जबलपुर मे किया जा रहा है। परिचय सम्मेलन मे सामाजिक पत्रिका , संस्कार का भी विमोचन किया जावेगा जिसमे देश भर के विवाह योग्य युवक युवतियो के रंगीन फोटो के साथ बायोडाटा प्रकाशित किये गए है जो हमे बेटा बेटी के विवाह की चयन प्रक्रिया मे सहायक होगे। अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महा सभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया, प्रदेश महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष जीवेश चौरसिया संगठन मंत्री कुंदन लाल चौरसिया ने जबलपुर मे आयोजित होने वाले विशाल युवक युवती परिचय सम्मेलन को भोपाल सम्मेलन की तरह सफल व सुफल बनाने का आग्रह किया है।



