उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान में विधायक ने छात्रों को साइकिल वितरित की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । गुरूवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुरसिंह,मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सरपंच अटल ब्यौहार के द्वारा छात्रों को साइकिल वितरित की गई । उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि वे कड़ी मेहनत करेंगे, तो सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने के लिए अनेक योजनाओं पर कार्य कर रही है। आप सभी इस देश का भविष्य हो। विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा छात्रों को साइकिल दी गई ताकि वे दूरदराज के गांवों से आसानी से स्कूल आ-जा सकें और उनकी शिक्षा निर्बाध रूप से जारी रह सके। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय उमरियापान में करीब 40 छात्रों को विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के द्वारा साइकिल वितरित की गई व उनके उज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ग्राम पंचायत सरसवाही में 20 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। साथ ही जन कल्याणकारी शिविर में लोगों की समस्याएं सुनीं व अधिकारियों तत्काल समस्याओं के निराकरण का आदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के साथ के मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, उपाध्यक्ष योगेन्द्रसिंह ठाकुर, गोविन्द प्रतापसिंह, जितेन्द्र अरोरा, संदीप सोनी, जयपाल सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, यतीन्द्र गौतम, प्रमोद असाटी, दिनेश असाटी, युवा मोर्चा महामंत्री सुशील महोबिया, विनोद यादव, जेपी मिश्र, जयंत चौधरी, विनोद नामदेव, काशीराम पटेल, राजेन्द्र सेन, पूरन विश्वकर्मा, राजू मिश्रा, विजय भूमिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं।



