देश विदेशराजनीति

दिल्ली में चुनाव प्रचार में छाई दमोह यूथ कांग्रेस

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नईदिल्ली । दिल्ली चुनाव में दमोह से जाकर दिल्ली में प्रचार कर रहे यूथ कांग्रेस के युवा लगातार दिल्ली चुनाव में चर्चाओ में बने हुए है। आगामी 5 फ़रवरी को होने वाले दिल्ली चुनाव में कांग्रेस इस बार बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रही है। पूरे देश से यूथ कांग्रेस के नौजवानों को बुलाकर अलग अलग विधानसभाओ की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें दमोह जिले के यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी को कस्तूरबा नगर एवं ग्रेटर कैलाश विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई। 29 जनवरी 2025 को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें दृगपाल सिंह लोधी, आम आदमी पार्टी के ग्रेटर कैलाश विधानसभा प्रत्याशी मंत्री सौरभ भारद्वाज और उनके साथ 20-25 कार्यकर्ताओ से बहस करते नज़र आ रहे।
जानकारी के अनुसार दृगपाल सिंह लोधी अपनी टीम के साथ डोर टू डोर प्रचार कर रहे थे और हर जगह अपने पर्चे चिपका रहे थे, जिसको रोकने के लिए धमकाते हुए सौरभ भारद्वाज स्वयं पहुचे, जिस घटना पर यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय उदय भानु चिब जी ने ट्वीट कर लिखा की “माननीय सौरभ भारद्वाज जी,
दिल्ली किसी के बाप की नही सभी की है, अपने गुंडों को समझाए की कांग्रेस की स्टिकर और प्रचार सामग्री पर अपनी प्रचार सामग्री चिपकाना एक टुच्ची हरकत है।
आपकी मौजूदगी में आप के गुंडे चाकू-छुरी चलाने की धमकी दे रहे है।
प्रचार कीजिये ये घटिया हरकतें बंद कीजिए!
दृगपाल सिंह लोधी और उनके साथी एड. नरेंद्र प्रताप, वीर कुशवाहा, दुर्गेश, सुरेंद्र लोधी लगातर 20-25 किलोमीटर पैदल चलकर डोर टू डोर प्रचार कर रहे है, जिसका असर जमीन पर नज़र आ रहा है। ये दोनों सीटे कांग्रेस की झोली में आ सकती है। दृगपाल सिंह लोधी ने बताया की पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी से जनता नाराज़ है और बदलाव का मूड बना चुकी है, केजरीवाल ने यमुना नदी साफ करने का वादा करते हुए कहा था कि “अगर यमुना साफ नहीं होती तो मै चुनाव नहीं लडूंगा ” लेकिन यमुना साफ तो नहीं हुई लेकिन वो चुनाव जरूर लड़ रहे है। ऐसे ही उन्होंने ने जनलोकपाल बिल लाने का भी वादा किया था, वो भी आज तक पूरा नहीं हुआ।
दिल्ली में अगर कुछ बड़ा है तो वो है प्रदूषण और भ्रष्टाचार।

Related Articles

Back to top button