धार्मिक

20 फरवरी को सीताष्टमी और कालाष्टमी का संयोग है,

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🔮 सीताष्टमी हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। 20 फरवरी को सुबह 9 बजकर 59 मिनट के बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। यानि सीताष्टमी का त्योहार इस दिन शुरू हो जाएगा, इसके साथ ही गुरुवार के ही दिन कालाष्टमी भी है। कालाष्टमी के दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की आराधना की जाती है। यानि 20 फरवरी को सीताष्टमी और कालाष्टमी का संयोग है, ऐसे में कुछ उपाय करने से जीवन में आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आज हम हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे। आपको बता दें कि इन उपायों को आप 21 फरवरी के दिन भी कर सकते हैं, क्योंकि सुबह के समय 21 फरवरी को भी अष्टमी तिथि रहेगी।
▪️ अगर आप अपने जीवन में आनन्द बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने दाहिने कान के पीछे काजल का टीका लगाना चाहिए और अपने घर के बड़ों को प्रणाम करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में आनन्द बना रहेगा।
▪️ अगर आप अपने दाम्पत्य रिश्ते को हर बुरी नजर से बचाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको अपने घर से दूर किसी विरान स्थान पर काला सुरमा लेकर गड्ढे में दबाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपका दाम्पत्य रिश्ता हर तरह की बुरी नजर से बचा रहेगा।
▪️ अगर आप अपने बिजनेस को दूर शहरों या विदेशों में फैलाना चाहते हैं। तो उसके लिये आज के दिन किसी भैरव मन्दिर में जाकर भैरव जी को सवा सौ ग्राम साबुत उड़द चढ़ाएं और चढ़ाने के बाद उसमें से 11 उड़द के दाने गिनकर अलग निकाल लें और उन्हें एक काले कपड़े में बांधकर अपने कार्यस्थल पर तिजोरी में रख दें। साथ ही ध्यान रखें कि दानों को कपड़े में रखते समय हर दाने के साथ ये मंत्र पढ़ें। मन्त्र है- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ’ आज ऐसा करने से आपका बिजनेस दूर शहरों और विदेशों तक फैलेगा।
▪️ अगर आप अपने सुख-साधनों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं। तो आज के दिन आपको भैरव जी के आगे मिट्टी के दीपक में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और दीपक जलाते समय दो बार मंत्र पढ़ना चाहिए। मन्त्र है- ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ। साथ ही भैरव जी से अपने सुख-साधनों में बढ़ोतरी के लिये प्रार्थना करनी चाहिए। आज ऐसा करने से आपके सुख-साधनों में निश्चय ही बढ़ोतरी होगी।
▪️ अगर आपको जीवन में कोई परेशानी है तो उसे अपने जीवन से दूर करने के लिये आज के दिन आपको सरसों के तेल में चुपड़ी हुई एक रोटी लेकर काले कुत्ते को डालनी चाहिए। रोटी पर तेल चुपड़ते समय भैरव का ध्यान करते हुए 5 बार इस मंत्र का जप करना चाहिए। मन्त्र है- ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ। आज ऐसा करने से आपके जीवन में जो भी परेशानी हैं, वो जल्द ही दूर हो जायेंगी।
▪️ अगर आपको किसी प्रकार का भय बना रहता है, तो उस भय से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन आपको भैरव जी के चरणों में एक काले रंग का धागा रखना चाहिए। उस धागे को 5 मिनट के लिये वहीं पर रखा रहने दीजिये और इस दौरान मंत्र का जप कीजिये। मन्त्र है- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ’ 5 मिनट बाद उस धागे को वहां से उठाकर अपने दायें पैर में बांध लीजिये। आज ये उपाय करने से आपको जल्द ही भय से छुटकारा मिलेगा।
▪️ अगर आपको अपने बिजनेस में साझेदार से पूरी तरह सहयोग नहीं मिल पा रहा है, जिससे आपके काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं । तो आज के दिन आपको रोटी में शक्कर मिलाकर उसका चूरमा बनाना चाहिए और उससे भैरव बाबा को भोग लगाना चाहिए। साथ ही इस मंत्र का जप करना चाहिए। मन्त्र है- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ मंत्र जप के बाद थोड़ा-सा चूरमा प्रसाद के रूप में स्वयं खा लें और बाकी प्रसाद को दूसरे लोगों में बाँट दें। आज ऐसा करने से आपको साझेदार से सहयोग मिलेगा और आपके काम भी जल्द ही पूरे होंगे।
▪️ अगर आपके जीवनसाथी को किसी प्रकार की परेशानी बनी हुई है, जिसके कारण आप भी परेशान हैं तो अपनी और अपने जीवनसाथी की परेशानी को दूर करने के लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद शिव जी की प्रतिमा के आगे आसन बिछाकर बैठना चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। शिव चालीसा के पाठ के बाद एक बार भैरव के मंत्र का भी जप करना चाहिए। मन्त्र है- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ’ आज ऐसा करने से आपके जीवनसाथी की परेशानी दूर होगी, जिससे आपकी भी परेशानी का हल निकलेगा।
▪️ अगर आपको लगता है कि आपके बच्चे के ऊपर किसी ने जादू-टोना करवा रखा है, जिसके असर के चलते आपका बच्चा तरक्की नहीं कर पा रहा है तो आज के दिन एक मुट्ठी काले तिल लेकर, भैरव बाबा का ध्यान करते हुए अपने बच्चे के सिर से सात बार वार दें । ध्यान रहे छः बार क्लॉक वाइज़ और एक बार एंटी क्लॉक वाइज़ वारना है। वारने के बाद उन तिलों को किसी बहते पानी के स्रोत में प्रवाहित कर दें और तिल प्रवाहित करते समय मंत्र का जप करें। मन्त्र है- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ। आज ऐसा करने से आपके बच्चे के सिर से जादू-टोने का असर खत्म होगा और वह तरक्की की ओर कदम बढ़ायेगा।
▪️ अगर आप किसी दुविधा में फंसे हुए है और उससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, तो आज के दिन आपको शमी के पेड़ की जड़ में जल और मन्दिर में सूत का धागा चढ़ाना चाहिए। इसके बाद मन ही मन भैरव जी का ध्यान करके उनके मंत्र का जप करना चाहिए। मन्त्र है- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ।‘ आज ऐसा करने से आपको अपनी दुविधा से निकलने में आसानी होगी, आप जल्द ही कोई अच्छा सॉल्यूशन ढूंढ पायेंगे।
▪️ अगर आपको लगता है कि आपके घर में निगेटिविटी बहुत अधिक हो गई है, जिसकी वजह से आपके परिवार के लोगों का किसी काम में अच्छे से मन नहीं लगता, तो आज के दिन आपको मौली से एक लंबा-सा धागा निकालकर, उसमें सात गांठे लगाकर अपने घर के मेन गेट पर बांधना चाहिए। एक-एक गांठ लगाते समय मंत्र का जप भी करें। मन्त्र है- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ। आज ऐसा करने से आपके घर से निगेटिविटी दूर होगी और आपके परिवार के लोगों का काम में मन लगने लगेग।
▪️ अगर आप अपने आर्थिक रूप से लाभ को और अधिक बढ़ाना चाहते हैं। तो आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद भैरव जी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और उन्हें जलेबी का भोग लगाना चाहिए। साथ ही उनके मंत्र का जप करना चाहिए। मन्त्र है- ‘ऊँ ह्रीं बटुकाय आपद्उद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं ऊँ। आज ऐसा करने से आपको मिलने वाले आर्थिक लाभ में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

Related Articles

Back to top button