मध्य प्रदेश

केएमके कॉन्वेंट स्कूल में फेयर वेल Gala 2K 2025 विदाई समारोह का आयोजन

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले के नगर देवरी के निरंतर 35 वर्षों से संचालित संस्था केएमके कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा के साथ साथ समय समय पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होता है इसी चलते सत्र के अंत में बुधवार को अंतिम कक्षा के बच्चों के लिए छोटी कक्षाओं के छात्र छात्राओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी बच्चों ने मिलकर कक्षा 8 वीं के बच्चों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया ।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपने सीनियर्स से कई प्रकार के गेम्स, नृत्य, गीत आदि कार्यक्रम कराए। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 7 की छात्रा वर्णिका मेहरा एवं रानी ने किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ आसिफ खान, राजेश वर्मा, सोनू दुबे, जितेंद्र विश्वकर्मा, रुबीना, रानू वर्मा, जमुना मेहरा, सचिन खरे, विनोद विश्वकर्मा, आकाश खरे, अर्जुन लोधी, नारायण लोधी, बृजेश लोधी, राखी, निशा, पार्वती सहित सभी स्टाफ ने कक्षा 8 के छात्रों को अगली कक्षा के लिए मार्गदर्शन दिए स्कूल संचालक एम एस खान ने सभी बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ाने की स्वाभिमानी प्रेरणा दी।

Related Articles

Back to top button