मंत्री के विरोध में कटनी कांग्रेस ने कचहरी चौराहे में किया जोरदार प्रदर्शन

जनता के सम्मान व स्वाभिमान के लिए कांग्रेस मैदान में रेस्ट हाउस से रैली निकाल कर महामहिम राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता को भिखारी कहे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान के नेतृत्व में रेस्ट हाउस सिविल लाइन से रैली निकाल कर कचहरी चौराहे में जोरदार प्रदर्शन किया।
ज्ञात की मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक कार्यक्रम में कहा कि जहां भी मंत्री पहुंचते है वहां जनता ज्ञापन देने के नाम पर सौगातों की भीख मांगने के लिए कटोरा आगे कर देते है जनता को अपमानित करने वाला भिखमंगा शब्द का इस्तेमाल किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा निश्चित रूप से मंत्री पटेल का उक्त कथन निंदनीय एवं घोर आपत्तिजनक है जनता के सम्मान व स्वाभिमान के लिए कांग्रेस हमेशा सड़कों पर उतरकर लड़ेगी ।
जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा मंत्री पटेल के आम जनता को सार्वजनिक रूप से भिखारी कहकर जनता जनार्दन का अपमान किया है।
जिला सह प्रभारी विक्रमादित्य सिंह ने मंत्री पटेल से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने कहा जो मंत्री के ऐसे बयान से ऐसा प्रतीत होता है की प्रदेश अब भाजपा के हाथ से बेलगाम हो चुका है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष करणसिंह चौहान, जिला प्रभारी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री वीरेंद्र द्विवेदी, प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं सह प्रभारी विक्रमादित्य सिंह, पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह, पूर्व विधायक बसंतसिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश जैन, जिला पूर्व प्रदेश सचिव विवेक पांडे गोल्डन, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रेम बत्रा, इंटक परिषद अध्यक्ष बृजमोहन तिवारी, डॉ केएल जैन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण प्रदीप त्रिपाठी, रविंद्र सिंह, छोटू, शरद द्विवेदी, विकास निगम, पार्षद एवं अध्यक्ष ईश्वर बहरानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ अहमद, शाहिद भाई कैमोर, गोविंद सचदेवा, पूर्व पार्षद श्याम पाहूजा, जिला पंचायत सदस्य प्रेमलाल केवट, पूर्व जनपद अध्यक्ष जहांआरा बेगम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब अहमद, पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर, जिला उपाध्यक्ष राकेश द्विवेदी गुड्डू, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अदिता वर्मा, सुमन रजक, अर्चना जायसवाल, लता खरे, अमित सिंह, सुरेंद्र दुबे, शहजाद खान, राम मूलवानी, अजय वर्मा, आदिवासी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष अजय गोटिया, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रनजीत सिंह, कमलेश पांडे, नरेंद्र सैनी, गणेश गुप्ता, ताम सिंह पटेल, विजय चंदवानी, अजय जैसवानी, शशि शेखर भारद्वाज, विकल्प पुरुस्वानी, अशोक बहलानी, सुरेश लालवानी, रमाकांत दुबे, सुरेंद्र मोहन मिश्रा, अनुराग मिश्रा, रमेश अहिरवार, कार्यवाहक अध्यक्ष कल्लू दास बैरागी, विवेक मोहन बिरहा, जिला महामंत्री शेख़ सिकंदर, उपाध्यक्ष राजमणि तिवारी, आदर्श क्रिस्टोफर, मंगल सिंह, पूर्व जनपद सदस्य संतोष यादव, बृजेश मौर्य, आशीष मिश्रा, इंद्रजीत सिंह, विकास पाठक आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे अंत में तहसीलदार बीके मिश्रा को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा गया।



