नरेंद्र मोदी विचार मंच की कार्यकर्ता द्वारा अलग पहचान, महिलाओं सहित बालिकाओं में बड़ा योगदान
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। प्रदेश महामंत्री एवं नरेंद्र मोदी विचार मंच (महिला शाखा) द्वारा नरेंद्र मोदी विचार मंच युवा शाखा और इसकी विभिन्न शाखाएं चल रही है आज देश भर में 25 से 30 शाखाएं चल रही है ।
नरेंद्र मोदी विचार मंच (महिला शाखा) की प्रदेश महामंत्री एकता अश्वनी तिवारी ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में संगठन की मूल मान्यताओं और अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह मंच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच से प्रेरित होकर महिला सशक्तिकरण एवं समाजसेवा के कार्यों को बढ़ावा देता है। एकता तिवारी ने अपने पद की गरिमा के साथ बातचीत में संगठन का परिचय दिया और संवाद की शुरुआत की।
नरेंद्र मोदी विचार मंच, विशेषकर इसकी महिला शाखा, समाज में निस्वार्थ सेवा की भावना के साथ प्रचार-प्रसार करती है। इसके मुख्य आदर्शों में व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर देश और समाज की सेवा करना शामिल है। संगठन की संरचना में किसी भी प्रकार का शुल्क देना-लेना शामिल नहीं है, जिससे यह पूर्णतः निस्वार्थ एवं लोकहितकारी बन जाता है। एकता तिवारी ने कहा कि मंच लगातार समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाने का कार्य करता है तथा इसका लक्ष्य महिलाओं को राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका देना है।
एकता अश्वनी तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी विचार मंच से जुड़ने पर महिलाओं को समाज में मान-सम्मान के साथ-साथ संस्थागत पर पहचान भी मिलती है। संगठन के माध्यम से सदस्य सरकारी एवं जनप्रतिनिधि अधिकारियों के संपर्क में रहते हैं और उनके साथ नियमित संवाद करते हैं। इस नेटवर्किंग के कारण संगठन की सदस्याएं उच्च स्तरीय प्रशासनिक नेतृत्व तक अपनी बात पहुंचा सकती हैं। संगठन की सार्थक कार्यशैली के चलते राज्य के मुख्य सचिव, मंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के बीच भी मंच की व्यापक मान्यता है, जिससे सदस्यों को समाज में सशक्त पहचान प्राप्त होती है।
व्यक्तिगत अनुभव और लाभ
एकता तिवारी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि इस मंच से जुड़कर उन्हें आत्मगौरव, आत्मविश्वास और सम्मान की अनुभूति हुई है। वे कहती हैं, “इस परिवार जैसे संगठन में मेरा हर कदम सम्मानपूर्ण है।” संगठन के सदस्यों ने एक-दूसरे का हमेशा सहयोग किया है, जिससे उनमें नया उत्साह बना रहता है। एकता बताती हैं कि समाज में उनकी पहचान इसी मंच से मिली है एवं सभी लोग एक परिवार की तरह एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने के साथ साथ कार्य कर रहे हैं। इस सहयोग एवं प्रेरणा ने उन्हें व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों रूपों में प्रोत्साहित किया है।
इस अवसर पर एकता अश्वनी तिवारी ने अपना आभार व्यक्त किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य का, जिन्होंने संगठन को मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ज्योति श्रीवास्तव के प्रति धन्यवाद जताया, जिन्होंने सदा महिलाओं को सशक्त बनाने के कार्य किए। प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती देने के लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुनील सांखला जी विशेष उल्लेख किया। इनके सहयोग और प्रेरणा से महिला शाखा पूरे प्रदेश में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
अंत में एकता अश्वनी तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी विचार मंच (महिला शाखा) का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि मिलकर समाज की सेवा जारी रखें एवं संगठन की उन्नति के लिए संकल्पबद्ध रहें। अपने वक्तव्य का समापन उन्होंने धर्म और संस्कृति के मंत्र के साथ किया।



