एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर, अपराध , बाल विवाह जैसी योजनाओं की दी जानकारी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन सचिव महोदया शक्ति वर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान निशुल्क विधिक सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को विधिक सेवाएं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाएं, शासकीय योजनाओं एवं बाल विवाह, अपराध,के सम्बन्ध में ग्राम जनों को न्याय आपके द्वार के अन्तर्गत जानकारी विधिवत प्रदान की गई । विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन पीएम श्री शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल मझगवां, ग्राम पंचायत मझगवां, ग्राम पंचायत अगरिया में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। वहीं तीन हितग्राहियों के राशन से सम्बंधित,एक प्रधानमंत्री आवास कि दूसरी किस्त के सम्बन्ध में पीएलव्ही राजेश कुमार कुर्मी के द्वारा निराकरण किया गया। हायर सेकंडरी स्कूल मझगवां से प्रार्चाय बी एल बागरी, शिक्षक जायसवाल, थाना प्रभारी हरदयालसिंह, मझगवां थाना पुलिस स्टॉप एवं पीएलव्ही राजेश कुमार कुर्मी, पीएलव्ही रमेश बर्मन, छात्र छात्राएं इस कार्यक्रम में उपस्थित थी।
दूसरा शिविर ग्राम पंचायत मझगवां में सरपंच मधु पटेल, पीसीओ राजकुमार श्रीवास, सचिव रामशंकर विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत मझगवां टीम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सहायिका दीदी पीएलव्ही रमेश बर्मन, राजेश कुमार कुर्मी ग्रामीणजन के साथ अन्य गांव वासी उपस्थित रहे।
तीसरा शिविर ग्राम पंचायत अगरिया में ग्राम पंचायत सरपंच सरपंच पति, पीसीओ, पीएलव्ही राजेश कुमार कुर्मी, पी एल व्ही संजीव श्रीवास एमपी आनलाइन, शल्लू चक्रवर्ती, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहायिका दीदी ग्रामीण जन उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनी और समस्या का निराकरण भी किया गया।



