कृषिमध्य प्रदेश

शासन के निर्देश का त्वरित राईस मिलों की पुन: जांच करें- कलेक्‍टर

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने शनिवार को राईस मिल की जांच के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने सभी एसडीएम से उनके द्वारा किये गये जांच प्रतिवेदन पर चर्चा की और कहा कि शासन के जो निर्देश है उसके अनुसार पुन: जांच करें। जिला कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने कहा कि जांच का आधार शासन के निर्देश तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिये गये निर्देशो का पालन हों। साथ ही उन्‍होंने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि वाहन का परिवहन विभाग के पोर्टल में किस श्रेणी में दर्ज है यह देखें। धान परिवहन के दौरान टोल एंट्री है या नहीं। साथ ही जीपीएस सिस्‍टम का भी इस्‍तेमाल करें। उन्‍होंने कहा कि धान चालान, ट्रेक चालान, रिलीज ऑर्डर के बारे में विस्‍तृत जांच करें। धान के बोरे किस वाहन में आये इसकी भी जांच करें। कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने कहा कि मिलर्स को धान परिवहन की जांच नियमानुसार व सतर्कता से करें। इसमें लापरवाही बिल्‍कुल बर्दाश्‍त नहीं की जायेगी। सभी जांच अधिकारी जांच उपरांत जांच प्रतिवेदन शीघ्रता से प्रदाय करें। उन्‍होंने विशेष रूप से कहा कि खाद्य सामग्री में संगठ‍ित रूप से सोच समझकर किया गया अवैधानिक कार्य गंभीर अपराध की श्रेणी में है, अत: सभी अधिकारी इस दिशा में सावधानी से जांच करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभिषेक गहलोत, अपर कलेक्‍टर नाथूराम गोंड, के साथ साथ एसडीएम व उपार्जन से संबंधित अधिकारी इस दौरान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button