भूगोल के विद्यार्थीओ ने कक्षा न लगने और अनिमितताओं को लेकर अभाविप को आवेदन

सिलवानी। रविवार को सिलवानी के शासकीय पी.जी महाविद्यालय के भूगोल विषय के छात्र-छात्राओं ने अभाविप से शिकायत की हम सभी भूगोल के छात्रों को महाविद्यालय द्वारा अचानक वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा भूगोल प्रैक्टिकल फाइल की सूचना दी गई। सूचना हमे गर्प द्वारा ही प्राप्त हुई जिसे दिनांक 31-5-2025 शनिवार को शाम 5:45 पर अचानक मिली और 1-6- 2025 को सुबह 10 बजे अपने महाविद्यालय में वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा भूगोल की प्रैक्टिकल फाइल जमा करना अनिवार्य है पर हममें से कई छात्र 10 से 15 किलोमीटर दूर से आते है और कई छात्रो के अभिभावक शादी एवं अन्य कार्यों से बाहर गए थे जिसके कारण हमे सिलवानी मार्केट से प्रेक्टिकल फ़ाईल लाने में कठिनाईया हुई और रात भर हम विद्यार्थी परेशान होते रहे। हम सभी विद्यार्थीओ को भूगोल विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ बीडी खरबार द्वारा न तो रेगुलर पढ़ाया गया और न ही सेलेवर्स कम्प्लीट कराया गया सिर्फ़ एक दो दिन ही क्लास ली गई है जिससे हमारी पढ़ाई का नुक़सान हुआ है और न ही प्रोफेसर द्वारा प्रैक्टिकल फाइल में क्या क्या लिखना है यह बताया गया है और न ही पूर्व में कभी भूगोल प्रैक्टिकल फाइल बनबाई गई है जिसके करण हम सब विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर बहुत चिंतित है और महाविद्यालय की इन व्यवस्थाओं को लेकर मन में रोष है एवं निश्चिंत ही हम्हारी भूगोल बिषय का परिणाम प्रभावित होगा जिसकी संपूर्ण ज़िम्मेदारी हमारे भूगोल विषय के प्रोफेसर की रहेगी।



