मध्य प्रदेश

शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने चौकी प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर : रिजवान खान
जैथारी । ग्राम पंचायत जैथारी में महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दोपहर 2 बजे तेज धूप में महिलाएं चौकी पहुंचीं। सरपंच विराज वाई के साथ मिलकर महिलाओं ने एक आवेदन चौकी प्रभारी अरविंद पांडे को सौंपा। महिलाओं ने कहा गांव में तीन से चार जगह अवैध शराब बिक रही है। बच्चे इसकी लत में पड़ रहे हैं। घर के मर्द राशन लेने जाते हैं, लेकिन शराब पीकर राशन बेच देते हैं। इससे पूरे महीने घर चलाना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं ने बताया, शराब पीकर लोग खुलेआम गाली-गलौज करते हैं। रोज घरों में झगड़े होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी, अगर तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो रायसेन कलेक्टर से मिलेंगी। महिलाओं ने कहा, प्रशासन की लापरवाही से हालात बिगड़ रहे हैं। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम करेंगी। चौकी प्रभारी अरविंद पांडे ने भरोसा दिलाया कि किसी घर में शराब मिली तो कार्रवाई होगी। महिलाओं ने कहा अब और सहन नहीं करेंगे। अगर कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन करने मजबूर होगे। गांव को शराब मुक्त करना ही होगा।

Related Articles

Back to top button