मध्य प्रदेशराजनीति

मोदी जी ने पिछले 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है : कृष्णा गौर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने जिले में पत्रकार वार्ता आयोजित
रायसेन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 2047 विकसित भारत के संकल्प से सिद्धि के गौरवशाली 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी रायसेन द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर गुरुवार को मुख्य वक्ता के रूप राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर, मीडिया विभाग से सीएल गौर सहित प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रिक मीडिया के पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्णा गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन-आधारित और पारदर्शी शासन की प्रतीक है, जिसने बीते 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी है। इसी कारण हम ‘विकसित भारत’ और ‘अमृतकाल’ को जमीन पर उतरते हुए देख रहे हैं। पिछले 11 वर्षों में भारत ने गरीब और जन कल्याण के अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार रिफॉर्म, परफार्म और ट्रांसफार्म की अवधारणा को चरितार्थ कर रही है। वर्ष 2014 से पहले देश तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति में डूबा था, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में अब पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस की संस्कृति स्थापित हुई है। अब न्यू नॉर्मल, न्यू ऑर्डर बन चुका है।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कृष्णा गौर ने कहा कि आज देश की जनता भी कह रही है कि “मोदी हैं तो मुमकिन है।“ आम आदमी की सोच बन गई है कि मोदी जी समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रहित में अनुच्छेद 370 को हटाना, तीन तलाक को खत्म करना, नया वक्फ कानून और सीएए लागू करना तथा विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे साहसिक और ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक ‘न्यू नॉर्मल’ बन गई है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया भर में स्थापित किया है। पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने एससी- एसटी- ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है। महिलाओं को नेतृत्व में लाने के लिए उन्हें सेना, शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के हर क्षेत्र में अवसर दिए गए हैं। देश नक्सलवाद के खात्मे की ओर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने एससी- एसटी- ओबीसी समेत समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है।
मूलभूत सिद्धांत पिछले 11 वर्षों में अपनाया गया है, जो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच पर आधारित है – “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास।” अनेक चुनौतियाँ आईं, लेकिन इसके बावजूद हमारा मुख्य सिद्धांत हमेशा स्पष्ट और मजबूत रहा है। आर्थिक अनुशासन लाने के लिए मोदी सरकार ने योजनाबद्ध ढंग से फैसले लिए। बजट की प्रस्तुति को एडवांस किया गया, योजना और गैर-योजना व्यय के बीच के भेद को समाप्त किया गया और रेल बजट को मुख्य बजट में समाहित कर समेकित आर्थिक दृष्टिकोण अपनाया गया। इस आर्थिक दूरदर्शिता का परिणाम यह है कि आज भारत दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहा है।

Related Articles

Back to top button