मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करने वालों को प्राथमिकता

500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सर्जन अभियान में भाग लिया
दूसरे दिवस भी 8 घंटे चली मैराथन बैठक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस संगठन को चुस्त दुरुस्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से पूरे मध्य प्रदेश में पर्यवेक्षक बनाकर कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि दूसरे दिवस कटनी जिले के ग्रामीण क्षेत्र से करीब 500 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया पहले ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक हुई उसके बाद प्रकोष्ठों की बैठक तथा जिला ग्रामीण से आए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पर्यवेक्षक विधायक छत्तीसगढ़ राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कांग्रेस संगठन में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहे पंचायत से लेकर जिले तक हर पदाधिकारी को संघर्ष करने के लिए अपने दायित्व सौंपा जाएगा केवल नया अध्यक्ष जाना उद्देश्य नहीं है प्रमुख उद्देश्य है कि हर कार्य करता हमारे नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सड़क से संसद तक भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी एवं देश विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर संघर्ष करें नए अध्यक्षों के चयन में भाजपा के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करने वालों को प्राथमिकता का मापदंड भी रहेगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस से नियुक्त पर्यवेक्षक रमाशंकरसिंह पटेल ने कहा संगठन का सृजन का उद्देश्य केवल पदाधिकारी बनाना नहीं है प्रमुख उद्देश्य है की जो नेता केवल चुनाव के समय या प्रदेश देश के नेता जब आते हैं तब सक्रिय होते हैं उनसे आग्रह है कि वह कांग्रेस के सड़क पर हो रहे आन्दोलनों कांग्रेस के कार्यक्रमों में भाग लें तभी पार्टी मजबूत होगी।
जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा संगठन में अनुशासन जरूरी है जो अभी तक कांग्रेस के आंदोलन नहीं आते वह कृपया घर से निकले।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा जो भी सेक्टर मंडलम एवं ब्लॉक अध्यक्ष अपने दायित्व के प्रति सजगता से कार्य कर रहे हैं उन्हें अलग नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अजय कछवाहा, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण गुलाम जाफर, रविंद्र सिंह छोटू, विकास निगम, आनंद मिश्रा, शरद द्विवेदी, अंबिका प्रसाद द्विवेदी, रतिराम यादव, प्रदीप त्रिपाठी, कमल पांडे, आनंद पटेल, ईश्वर बाहरानी, पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, पूर्व विधायक निशथ पटेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी, संगठन मंत्री जिला सचिव रॉबिन पीटर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, महेंद्र जैन, कल्लू बैरागी, रविंद्र बाजपेई, लक्ष्मण गर्ग, सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ओंकार सिंह, विवेक, गोल्डन पांडे, रोहित द्विवेदी, डॉ के एल जैन, संतोष यादव, अजय गर्ग, श्याम तिवारी, नीरज अग्रवाल, अजय वर्मा, शाहिद भाई, सुरेंद्र दुबे, शहजाद हुसैन, ब्रजराज सिंह परमार, अरविंद दुबे, शैलेंद्र पौराणिक, स्वतंत्र चौरसिया, रनजीत सिंह, नरेंद्र सैनी, नरेंद्र पौराणिक, अमित सिंह, अजय जैसवानी, प्रमिला मरावी, माधवी जैन, रनजीता सिंह, कललू विश्वकर्मा, जयशंकर उरमालिया, मुकेश परोहा, सत्तू सोनी, आदिवासी प्रकोष्ठ अजय गोटिया, सुरेंद्र तिवारी, गुड्डू, वंश स्वरूप चौरसिया, आरके पटेल आदि सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button