मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर हुआ सम्मान

सिलवानी। गुरुवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलवानी में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में वीर शिवाजी शिक्षण समिति द्वारा विद्यालय परिवार को सम्मानित किया गया।।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष प्रज्वलन कर किया गया।
अतिथि परिचय विद्यालय के प्राचार्य द्वारा किया गया एवं अतिथि स्वागत विद्यालय के आचार्य आशीष श्रीवास्तव, लीलाराम प्रजापति, संतोष कुमार द्वारा किया गया।।समिति के सदस्य सुरेंद्र रघुवंशी द्वारा उद्बोधन दिया गया। गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरा गुरु साक्षात पर ब्रम्ह तस्मै श्री गुरुवे नमः। सुरेंद्र रघुवंशी द्वारा गुरु की महिमा का वर्णन किया गया है
गुरु एक कुम्हार की तरह है जो घड़े को बनाने के लिए उसको कूटता पीटता है लेकिन उसको अपने हाथ से सहारा दिए रहता है इसी तरह गुरु भी है जो अपने शिष्यों को ज्ञान देने के लिए उनको डांटता भी है इसलिए हमेशा अपने गुरुओं का सम्मान करना जरूरी है।
इस अवसर पर वीर शिवाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष अरुण जैन, उपाध्यक्ष आनंद ठाकुर, सचिव अशोक शुक्ला, सहसचिव सीताराम साहू, कोषाध्यक्ष ज्ञायक जैन, सदस्य सुरेंद्र रघुवंशी, महिमा जैन, अभिभावक प्रतिनिधि कैलाश लोधी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button