मध्य प्रदेश

भगवा ध्वज गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम संपन्न

बेगमगंज । अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल, छात्र परिषद द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तहसील बेगमगंज के जसरथ वावा की पहाड़ी पर सामूहिक हनुमान चालीसा, संकल्प सभा और संगठन विस्तार पर योजना बैठक सम्पन्न की गई।
जिसमें मुख्य रूप से मार्गदर्शक मंडल संजय खरे जिला अध्यक्ष, मिहीलाल लोधी जिला महासचिव, रामपाल यादव जिला सचिव द्वारा कार्यकर्ता बंधुओं को मार्गदर्शित किया गया।
संगठन ने पूरे सनातन समाज से आग्रह किया है कि देश भर में सावन मास में चलने वाली कांवड़ यात्रा को शिव भक्त संकल्प यात्रा का स्वरूप दें।
और देश की न्यायपालिका और भारत सरकार शिव भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए काशी में स्थित ज्ञानवापी पर अबिलंव निर्णय लेकर कलंक को मिटाए। एवं सनिर्माण कर शिव भक्तों की आस्था को ध्यान में रखते हुए अति शीघ्र निर्णय लें।
संगठन विस्तार की दृष्टि से प्रत्येक व्यक्ति को एक माह में 100 लोगों के मोबाइल नंबर संगठन में जोड़ कर देने का लक्ष्य दिया गया।
छात्र परिषद में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।
ग्राम घाना कला से अनिकेत पांडे को छात्र परिषद का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button