मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मनाया विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस

संगठन विस्तार हेतु हुईं नई घोषणाएं
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । नगर में कुटी धाम सरकार के पास बजरंग दल कार्यालय में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने विहिप के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया जिसमें संगठन के जिला मंत्री राजेंद्र राजा परमार एवं जिला सत्संग प्रमुख जीबन जी शर्मा के द्वारा सभी को बताया कि आज से इकसठ वर्ष पहले जन्माष्टमी के दिन हिंदू हितों की रक्षा के संकल्प के साथ संगठन का निर्माण हुआ था , जो आज भी देश मैं और विश्व के कई देशों मैं हिंदू हितों की रक्षा के लिए लगातार सामाजिक क्षेत्र मैं कार्य कर रहा है चाहे सेवा का विषय हो चाहे सामाजिक समरसता हो धर्म की मठ मंदिरों की रक्षा का विषय हो संगठन सतत कार्य कर रहा है , वहीं बैठक मैं विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष मयंक गुप्ता, प्रखंड मंत्री सोनू रैकवार, बजरंगदल संयोजक राजेंद्र राय, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख शान सिंह यादव, प्रखंड सह संयोजक हरिकांत यादव, प्रखंड सहगोरक्षा प्रमुख मोहित सोनी, प्रखंड संयोजिका शिवानी सिसोदिया, नगर अध्यक्ष विजय सूत्रकार, नगर संयोजक राज परिहार, नगर सहसंयोजक राज चोरसिया, और नगर एवं ग्राम समितियों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

Related Articles

Back to top button