घंटाघर पर मुस्लिम समुदाय के जुलूस का भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । शहर व जिले भर में ईद-मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस पर विशाल जुलूस मुर्शीद बाबा मैदान से शुरू हुआ. जो शहर के ज्वाला माई, गढ़ी मोहल्ला, चमन तिराहा, पठानी मोहल्ला, यशवंत चौक, महाकाली चौक, बड़ा पुल होते हुए घंटाघर पहुंचा. जहां दमोह के जनप्रतिनिधि समाज से भी पुलिस-प्रशासन के अलावा और भी जन स्वागत सत्कार कर रहे हैं। इस बीच पूर्व विधायक अजय टंडन, मनु मिश्रा, सिद्धार्थ मलैया, अनुनय श्रीवास्तव के अलावा और भी जन मौजूद है।
पुलिस प्रशासन में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, एसडीएम आरएल बागरी, तहसीलदार रॉबिन जैन, आशुतोष गुप्ता, रघुनंदन चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर बृजेश सिंह, अभिषेक जैन, सुरेश खटीक, गौरीशंकर, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली मनीष कुमार, देहात थाना रचना शुक्ला, महिला थाना प्रभारी रजनी शुक्ला, नेहा गोस्वामी, रावेंद्र बागरी, दलबीर सिंह मार्को के अलावा और भी पुलिस अधिकारी चौकी प्रभारी, पुलिस बल, एमपीवी विभाग से श्री राय, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कोटवार और भी समस्त टीम में मौजूद है. शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकल रहा है, अगला हिस्सा बकौली चौक तो पिछला हुआ बड़ा पुल के आसपास बताई जा रहा।


