अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु जी महाराज का श्री शिव साईं मंदिर बेलाताल में हुआ आगमन

सरोवर को स्वच्छ रखने की दमोह वासियों से की अपील
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । अवधूत सिद्ध महायोगी दादा गुरु जी महाराज शुक्रवार को अपने पावन प्रवास के दौरान बेलाताल स्थित श्री शिव साईं मंदिर पहुंचे।
अपने आशीष प्रवचन में दादा गुरु जी ने कहा कि वृक्षारोपण केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि यह जीवन को संवारने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने का एक संकल्प है। उन्होंने बेलाताल सरोवर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए दमोह वासियों से विशेष अपील की और कहा—“सरोवर हमारी धरोहर है, इसे स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।”
इस मौके मंदिर के पुजारी कमलेश्वरानंद जी महाराज, डॉक्टर आलोक गोस्वामी, पंडित कपिल दुबे, सुरेश रामकुमार सोनी, ईश्वर दास शर्मा, रामकुमार नायक, राजू नामदेव, अमित राय, भोले चौरसिया, वीरेंद्र पाटकर, भूपेंद्र शर्मा, अभिषेक साहू, उमेश सोनी, पियूष सेन, दीपक मिश्रा, राहुल ताम्रकार, डब्बू ताम्रकार, यश ताम्रकार, सुधा झरिया, मोंटी रैकवार, मोनू राजपूत पार्षद, मुकेश पटेल, राजेश रैकवार, मीना पाठक मंडली, राकेश अग्रवाल, हरि चौरसिया, मनीषा आहूजा, राहुल राय, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरु जी के दर्शन व आशीर्वाद के लिए भक्तों में उत्साह का वातावरण रहा।



