मध्य प्रदेश

अचानक भारी घुआं निकलने से यात्रियो से भरी बस मिनटो मे खाली

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर से नरसिहपुर जा रही नवदुर्गा बस मे गौरझामर के पुराना बस स्टेंड के पास अचानक भारी धुआ निकलने से यात्री आग लगने की अफवाह से बुरी तरह घबडा गये और आव देखा न ताव जान बचाने के चक्कर मे यात्री बस से धडाधड उतरने लगे मिनटो मे ही बस खाली हो गई ।
बताया जाता है बस के इंजन मे खराबी आ जाने के कारण बस ने धुंआ छोड दिया था भारी धुंआ से यात्रियो मे हाहाकार मच गया शाम पांच बजे घटी, इस घटना से घबराये यात्रियो को बाद मे दूसरी बस से गन्तव्य स्थान को भेजा गया सभी यात्री सुरक्षित बताये गये है ।

Related Articles

Back to top button