मध्य प्रदेश

शुभम वर्मा उपपुलिस अधीक्षक बने

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिले के होनहार विवेकानंद कालोनी निवासी जिन्होंने एम.पी.पीएससी. की परीक्षा में उनका चयन संचालक लोक शिक्षण संस्था में चयन हुआ था और वह वर्तमान में भोपाल में पदस्थ है। उसी तारतम्य में उन्होंने अथक मेहनत करते हुए एम.पी.पीएससी. 2024 की परीक्षा में 5वीं रैक प्राप्त करते हुए उनका चयन उप पुलिस अधीक्षक पद पर हुआ है वह अपनी सफलता का श्रेय माता पिता एवं चाचा को देते है। गौरतलव है कि उनके दादा सेवानिवृत्त एसडीओ वन विभाग में और पिता आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ है। साथ ही समय समय पर मार्गदर्शन करने वाले उनके चाचा के.के. वर्मा पूंर्व शासकीय अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता है। उनकी इस सफलता पर मानक पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस, अजय टंडन पूर्व विधायक, रतनचंद जैन, मनु मिश्रा, पंकज खरे, अनुनय श्रीवास्तव, मुकेश जैन, मंटु राजकुंमार सोनी, प्रफुल्ल श्रीवास्वत, राशु चौहान, अमर राजपूत, मिक्की चंदेल, अनिल खरे सहित नगर के सभी वर्गो के प्रतिष्ठतो ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button