मध्य प्रदेश
जागरूकता समिति ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय लोगों का किया सम्मान
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी की जागरूकता समिति ने विगत दिवस सिलौंडी क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले सिलौंडी उपसरपंच राहुल राय द्वारा किए गए जनहित के कार्यों में सक्रिय पर्यावरण संरक्षण कार्य करने वाले सचिव कुंज बिहारी चमपुरिया, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे जनशिक्षक संतोष बर्मन का जागरूक समिति ने सम्मान किया।
जागरूकता समिति पिछले आठ वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रियता से कार्य कर रही है ।
इस दौरान पंच नितिन राय, पंच पुनीत सेन, पंच श्यामदत्त राय, पंच रामफल काछी, जागरूता समिति गोपी मिश्रा, भारत, ओमप्रकाश काछी, बालमुकुंद चोबे, सचिव दुर्गा श्रीवास, धीरज जैन आदि रहे।



