सिलवानी विधानसभा के बीएलओ ने शत् प्रतिशत कार्य किया पूर्ण

अन्य बीएलओ के लिए बने प्रेरणा स्रोत
रायसेन । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। इस दौरान 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण, फॉर्म का डिजिटलाइजेशन सहित अन्य कार्य किया जा रहा है। रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक -30 बरखुआ के बीएलओ बाबूलाल लोधी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए आज दिनांक 20 नवम्बर को एसआईआर अंतर्गत मतदान केंद्र के सभी कुल 417 मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण, मैपिंग तथा डिजिटाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत (100%) पूर्ण कर लिया गया है। बीएलओ बाबूलाल लोधी, समस्त BLOs के समक्ष परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत कर सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत बने है। जिला निर्वाचन अधिकारी तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बीएलओ बाबूलाल लोधी की सराहना करते हुए सभी बीएलओ को भी इनसे प्रेरणा से लेकर एसआईआर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।



