पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, एसआईआर प्रक्रिया में जुटने का आह्वान

सिलवानी। पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने शनिवार की शाम नगर के विश्राम गृह में आयोजित बैठक में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने मतदाता गहन परीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में सक्रिय रूप से जुटने की अपील की।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा का बूथ लेवल एजेंट (BLA) संगठन की रीढ़ है। “बीएलए-1 और बीएलए-2 केवल सूची करने या दस्तावेज जुटाने वाले कार्यकर्ता नहीं, बल्कि भाजपा की चुनावी रणनीति के प्रहरी हैं,” उन्होंने कहा।
उन्होंने बताया कि एसआईआर प्रक्रिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाली संवैधानिक प्रक्रिया है, जिसका अनुपालन हर सरकार को अनिवार्य रूप से करना होता है। यह आगामी 2028 के विधानसभा चुनाव तथा उसके बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर में किया गया कार्य पूरी चुनावी प्रक्रिया की कुंजी है।
बैठक को एसआईआर के विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला ने भी संबोधित किया।
बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, एसआईआर विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता जय बाबू जैन, सलीम काजी, तुलसी यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मंतबर, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष राजीव सोनी रानू, वरिष्ठ समाजसेवी महेश नामदेव, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अजमेर यादव, संजीव जेके, भाजपा मंडल महामंत्री लखन चंदेल, दिपेश जैन, साहू समाज तहसील अध्यक्ष जगदीश साहू (बेगांव), राजकुमार साहू, पार्षद लखन मेहरा, बाबू ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा के आनंद सहरिया, सिद्धार्थ समैया, विक्रम सोनी, मदन राय, संजू सेन, रामभरोसे उइके, हेमंत शर्मा, अज़ीम शाह, आशीष जैन टेकंर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



