सिलौंडी मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में जागरूक नागरिक संघ ने क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से मुख्यंत्री को पत्र दिया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय के नेतृत्व में देश के सेंटर केंद्र बिंदु करौदी में सिलौंडी को तहसील और पुलिस थाना बनाने की मांग पत्र बडवारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह को दिया। विधायक ने अस्वस्थ किया है कि भोपाल जाकर मुख्यमंत्री जी को पूरे क्षेत्र से अवगत कराते हुए सिलौंडी तहसील और थाना की प्रतिक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया ।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने पत्र के माध्यम से विधायक को सिलौंडी क्षेत्र में चल रही अवैध शराब पैकारी को तुरंत बंद कराने की मांग किया है।
जिस पर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने तत्काल एसपी अभिनय विश्वकर्मा को फोन कर अवैध शराब पैकरी बंद कराने को निर्देशित किया ।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने बताया कि पूरे 23 ग्राम पंचायत के 84 गांव का मुख्यालय सिलौंडी है।
सभी ग्राम के लोगों सरकारी कार्यों और अन्य कार्य के लिए सिलौंडी आना जाना करते है।
तहसील नही होने के कारण उनको 25 किमी मीटर दूर जाना पड़ता है जिसके कारण उनके काम और समय के साथ आर्थिक नुकसान भी होता है ।
सिलौंडी चौकी में लगभग 38 गांव आते है चौकी क्षेत्र बड़ा होने के कारण दुर्घटना और आपराधिक मामलों की संख्या बढ़ रही है इसलिए सिलौंडी को पुलिस थाना बनाने की मांग की गाई है।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष राकेश सोनू दुबे, सरपंच अनिल सिंह बागरी, आनंद साहू, राकेश त्रिपाठी, योगेंद्र सिंह, मणि राय, विजय सिंह, धीरज जैन आदि रहे।



