क्राइम

कड़ी मशक्क्त के बाद वन कर्मियों ने कार व 13 हजार रुपए की अवैध सागौन जब्त की

सिलवानी । वनकर्मियों ने मुखविर की सूचना पर कार्रवाही करते हुए रात्रि में अवैध रुप से कार से सागौन की लकड़ी का परिवहन कर रहे वनमाफियाओं को धेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह वनकर्मियों को चकमा देकर कार छोड़ कर भागने में सफल हो गए। डीएफओ प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन एवं एसडीओ फॉरेस्ट सिलवानी इंदर सिंह बारे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पालेचा मुखबिर ने मुखविर कि सूचना पर कार्रवाही करते हुए वन कर्मियों के साथ खैरी बटेर मार्ग पर नाका बंदी की । रात्रि करीब साढ़े 11 बजे एक कार आते हुए दिखी जिसे रुकने का इशारा किए जाने पर वाहन चालक के द्वारा कार की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया गया। वन अमले के द्वारा कार का पीछा किए जाने पर वाहन चालक वाहन को खड़ा कर भागने में सफल रहां। मौके पर कार नंबर एमपी 04 सीसी 5571 की तलाशी ली, जिसमें 4 नग सागौन के भरे पाए गए, जिसे जब्त किया गया। वन कर्मी कार व लकड़ी को रेंज परिसर सिलवानी लेकर आए। जब्त लकड़ी की कीमत करीब 13 हजार रुपए आंकी गई। अज्ञात वन अपराधियों पर प्रकरण दर्ज किया जाकर तलाश की जा रही हैं।
इस कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेंद्र कुमार पालेचा, गोवर्धन जाटव, अखिलेश रजक, मदन मोहन शुक्ला, हरनारायण सिंह का विशेष योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button